कानपुर देहात: नंदिनी के नृत्य और शवनाज-शालू की रंगोली ने जीता दिल, वार्षिक उत्सव में छात्रों ने बांधा समां
प्रबंधन का मंत्र: "हार मत मानिए, नए उत्साह के साथ आगे बढ़ें" - प्राचार्य

कानपुर देहात: कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में चल रही तो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आज द्वितीय दिवस मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। आज के कार्यक्रम में क्राफ्ट प्रतियोगिता जिसमें अयस्का प्रथम, अंतरा द्वितीय, सहाना एवं कोमल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में शवनाज शालू यादव की जोड़ी प्रथम स्थान, अंतरा शुक्ला, स्वाती देवी, किरण की टीम द्वितीय स्थान, खुशी गोस्वामी अंशिका पाल दिव्यांशी स्नेह लता कोमल यासमीन आशी यादव की टीम ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
आशु भाषण प्रतियोगिता में आशी यादव प्रथम,शिवा साहू द्वितीय, श्रुति एवं अंशिका द्विवेदी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर नहीं।
नृत्य प्रतियोगिता में नंदिनी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान अर्जित किया, निहारिका एवं नरगिस ने गति स्थान हासिल किया इसी के साथ प्रिया एवं भूमि मित्तल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री प्रबंधक श्री श्रीप्रकाश द्विवेदी जी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि आज जिन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया है भविष्य आपका बहुत उज्ज्वल है इसके लिए आपको लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है।
प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थाएं बच्चों को सामूहिक रूप से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं और यह जो कार्यक्रम है यह आपके लिए मील के पत्थर साबित होंगे,तथा समस्त प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा करते हुए अपील की कि इनमें से जो भी विद्यार्थी स्थान अर्जित नहीं कर पाया है निश्चित रूप से उसे हार नहीं माननी है बल्कि एक नए उत्साह के साथ आगे के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की सह प्रभारी डॉ निधि अग्रवाल, चीफ प्राक्टर डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ पर्वत सिंह, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ रविंद्र सिंह,डॉ अंशुमन उपाध्याय, डॉ इदरीश खान, संजय सिंह आदित्य, अरुण सहित सभी शिक्षक के विद्यार्थी उपस्थिति रहे।



