कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में चोरी मामले में वांछित वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा जेल 

पुलिस ने अहरौली शेख के पास दबोचा

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी गुलशन उर्फ गोलू सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलशन उर्फ गोलू के विरुद्ध थाना भोगनीपुर में एक चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।

न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुलशन उर्फ गोलू सिंह को कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख के पास दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

Related Articles

AD
Back to top button