मुँगीसापुर में दो मोटरसाइकिल व ऑटो में जोरदार भिड़ंत,तीन घायल
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के लाडपुर पैठ के पास दो मोटरसाइकिल व एक ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

- हालत गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल
पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के लाडपुर पैठ के पास दो मोटरसाइकिल व एक ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायलों की पहचान सनिहापुर निवासी अखिलेश,शुभ गुप्ता और मुँगीसापुर निवासी सैफ के रूप में हुई है।
हादसे के बाद तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से डेरापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।हादसे में शामिल ऑटो को कब्जे में लिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019: जालौन में हरी मटर निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रोत्साहन



