कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में डीसीएम ने पीआरवी वाहन को मारी टक्कर,दो हेड कांस्टेबल घायल

पीआरवी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया घटनास्थल का जायजा

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कानपुर औरैया नेशनल हाइवे पर मवई मुक्ता गांव के पास गुरुवार को एक तेज रप्तार डीसीएम ने यूपी 112 पुलिस के पीआरवी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पीआरवी पर तैनात दो हेड कांस्टेबल घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना उस समय हुई जब यूपी 112 की पीआरवी गाड़ी रनिंग लोकेशन पर हाइवे पर मौजूद थी तभी औरैया की तरफ से आ रही डीसीएम ने मवई मुक्ता ओवरब्रिज उतरते ही पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।घायल हेड कांस्टेबलों की पहचान अमूल्य प्रसाद और भुवनेश कुमार के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

घायल पुलिसकर्मियों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे और घटना का जायजा लिया।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डीसीएम चालक हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के अग्नेपुरवा निवासी सोनपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बिहारघाट चौकी में खड़ा किया गया है।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।घायल दोनों हेड कांस्टेबल को मामूली चोटें आई थीं।अब उनकी हालत सामान्य है।हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 


ये भी पढे-  बकरीद को लेकर डेरापुर पुलिस ने किया पैदल मार्च,कराया सुरक्षा का अहसास


 

Related Articles

AD
Back to top button