कानपुर देहात में तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में आज गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में तलाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई।अंबरपुर गांव किनारे स्थित तलाब में दिव्यांशु पुत्र जगदीश उम्र 18 वर्ष और शादाब पुत्र तकदीर अली 18 वर्ष नहाने के लिए गए थे।दोनों कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रूमा के निवासी थे।तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए और उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



