कानपुर देहात में तेज रप्तार कंटेनर ने कार में मारी टक्कर,दो घायल
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात एक तेज रप्तार कंटेनर ट्रक ने बूथ संख्या 11 पर खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है

अकबरपुर।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात एक तेज रप्तार कंटेनर ट्रक ने बूथ संख्या 11 पर खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।इटावा के पछाएं गांव निवासी रविन्द्र कुमार मिश्रा और कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सराय मजरा रसूलपुर गोगूमऊ निवासी राजेश सिंह कार से कानपुर जा रहे थे।उनकी कार टोल प्लाजा के बूथ संख्या 11 पर टोल खुलने का इंतजार कर रही थी।इसी दौरान पीछे से आए हरियाणा नंबर के कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से कार में टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर चालक कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया।हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही टोलकर्मियों और टोल प्रबंधन में अफरा तफरी मच गई।
टोल मैनेजर और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला।दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।बताया जा रहा है कि कार रविन्द्र मिश्रा चला रहे थे जबकि राजेश सिंह आगे की सीट पर बैठे थे।हादसे में राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।वहीं रविन्द्र कुमार मिश्रा को भी अंदरूनी चोटें आईं हैं।मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।



