भोगनीपुर में दो घरों में लाखों की चोरी
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरगांव का मजरा प्रहलादपुर में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में धाबा बोलकर एक लाख तीस हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है

भोगनीपुर।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरगांव का मजरा प्रहलादपुर में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में धाबा बोलकर एक लाख तीस हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।प्रहलादपुर निवासी चरन सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार समेत घर के बरामदे में सो रहे थे।तभी चोर मौका पाकर उनके घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर तीस हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से दो जोड़ी चांदी की पायल,हॉफ व फुल करधनी,दो सोने के मंगलसूत्र,पैर की बिछिया,कान के बाले व तीस हजार नगदी चोरी कर ले गए।दूसरी घटना अकल सिंह ने घर में हुई।अकल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी संपत देवी,पुत्र सचिन,गौरव व पुत्री ज्योति समेत घर के बरामदे में सो रहे थे तभी अज्ञात चोर पीछे के दरवाजे से घर के अंदर प्रवेश कर गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपए नगदी व दो सोने की अंगूठी व एक चेन लेकर फरार हो गए।
चोरी की घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई।कोतवाल सतीश कुमार सिंह,एस आई वीरपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी तथा जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।



