बकरीद को लेकर बरौर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण सकुशल माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य हेतु मंगलवार को बरौर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई।बैठक में धर्मगुरुओं,क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि सभी लोग बकरीद का पर्व शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाएं

बरौर।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण सकुशल माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य हेतु मंगलवार को बरौर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई।बैठक में धर्मगुरुओं,क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि सभी लोग बकरीद का पर्व शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाएं।इस दौरान अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने और नई परम्परा शुरू न करने के निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बकरीद की नमाज सड़क पर अदा नहीं की जाएगी और केवल मस्जिदों में ही नमाज होगी।यदि किसी मस्जिद में अधिक भींड होती है तो वहां दो या तीन शिफ्टों में नमाज अदा कराई जाएगी।इस मौके पर एस आई श्याम सिंह,एस आई समर सिंह,हेड कांस्टेबल योगेंद्र,शिवप्रसाद मिश्रा,मुस्तकीम,दीपक सेन,हाजी मो रईस,अक्षय कुमार इलियास अहमद,इरशाद, मो जाकिर,हाजी बदरे आलम,अबरार हुसैन समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।



