कानपुर देहात में पारिवारिक न्यायालय के मामले में फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है।अंगदपुर निवासी रोहित कुमार का मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन था।न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था

पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है।अंगदपुर निवासी रोहित कुमार का मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।मामले में आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।
वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था। थाना प्रभारी महेश कुमार के निर्देश पर एस आई श्याम सिंह की टीम ने अंगदपुर गांव में छापेमारी की और आरोपी को गांव के पास गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।मुखबिर की सूचना पर यह बड़ी सफलता मिली है।
ये भी पढे- कानपुर देहात में तेज रप्तार कंटेनर ने कार में मारी टक्कर,दो घायल



