उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में दबंगों ने महिला के साथ की गाली गलौज,मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात में दबंगों ने गाली गलौज करते हुए एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है

पुखरायां।कानपुर देहात में दबंगों ने गाली गलौज करते हुए एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के रानाइटहा गांव निवासी नितेश कुमार की पत्नी रूबी शर्मा ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते एक दिसंबर की शाम करीब छः बजे वह अपने घर पर खाना बना रही थी।तभी पड़ोस के रहने वाले महेश शर्मा,शिवम शर्मा,आरती व महेंद्र शर्मा बेवजह गाली गलौज करने लगे।जब वह घर के बाहर आई तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से उसके साथ मारपीट की।जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांच की जा रही है।



