मिशन शक्ति के तहत क्षेत्राधिकारी ने किया पूजा पांडालों का भ्रमण,सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर महिला सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह व प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने कस्बे के विभिन्न दुर्गा पूजा पांडालों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया

- प्रभारी निरीक्षक रहे मौजूद
पुखरायां।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर महिला सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह व प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने कस्बे के विभिन्न दुर्गा पूजा पांडालों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया।इस दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने प्रभारी निरीक्षक व भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार को कस्बे के विभिन्न पूजा पांडालों का भ्रमण कर महिला जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।क्षेत्राधिकारी ने पूजा समितियों से सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पांडाल में एक कमेटी का गठन अनिवार्य है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके।निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए कहा।इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



