कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत, अधेड़ बुरी तरह घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो जाने के चलते एक अधेड़ बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो जाने के चलते एक अधेड़ बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखरायां कस्बे के मिल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र रामसेवक शुक्रवार सुबह अपनी बाइक द्वारा किसी काम से घर से निकले थे कि तभी कस्बे के पटेल चौक के पास किसी तेज रप्तार बाइक सवार से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर मौजूद डॉक्टर अनूप सचान द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button