उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान मौत

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।शनिवार देर शाम कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना अफसरिया की मड़ैया में शुक्रवार को हुई

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।शनिवार देर शाम कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना अफसरिया की मड़ैया में शुक्रवार को हुई।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गोविंद की 28 वर्षीय पत्नी रजनी ने घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक अनूप सचान ने महिला की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हालत में सुधार होते न देख परिजन उसे लेकर कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचे।जहां शनिवार देर शाम महिला की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को दिन भर हंगामा किया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सट्टी देवनारायण द्विवेदी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।मृतका रजनी अपने पीछे 7 वर्षीय पुत्र मितांश और 5 वर्षीय पुत्री आरजू को छोड़ गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।थाना प्रभारी देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button