कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी 

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।

गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के रूरा स्टेशन रोड सार्वजनिक शौचालय के पीछे रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं

 

 

नहीं हो सकी पहचान

 

पुलिस शिनाख्त में जुटी

Related Articles

AD
Back to top button