कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में लोडर चालक की मौत

टायर पंचर की जांच कर रहे लोडर चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Story Highlights
  • कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा ,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर कांधी गांव के पास बुधवार भोर पहर सड़क हादसे में लोडर चालक की मौत हो गई।

कानपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रहा अंडों से लदा लोडर कांधी गांव के पास रुका।चालक टायर पंचर की जांच कर रहा था तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे।उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पास मिले कागजातों में लिखे नंबरों से संपर्क किया गया है।

मृतक की पहचान जालौन के रहड़न थाना क्षेत्र के गरहेड़न खुर्द निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button