उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

10वीं, 12वीं, आईटीआई व स्नातक पास युवाओं के लिए आवेदन शुरू, राजकीय आईटीआई में बनी हेल्प डेस्क

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पांडू नगर के प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत सरकार की 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' के तहत देश की शीर्ष 2000 कंपनियों में 18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर

कानपुर नगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पांडू नगर के प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत सरकार की ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ के तहत देश की शीर्ष 2000 कंपनियों में 18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर खुले हैं। इसके तहत कारपोरेट कार्य मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर विभिन्न कंपनियों द्वारा रिक्तियां प्रदर्शित की जा रही हैं, जिनमें चोलामंडल इन्वेस्टमेंट में ग्रेजुएट के लिए 08 व इंटरमीडिएट के लिए 120 पद, एचडीएफसी बैंक में ग्रेजुएट हेतु 07 पद और जेके सीमेंट में इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए 02 पद शामिल हैं। योजना के अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी कानपुर नगर के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (पांडू नगर, घाटमपुर, कल्याणपुर, विश्वबैंक महिला, लाल बंगला महिला और बिल्हौर) में स्थापित की गई विशेष हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button