कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
नहीं हो सकी पहचान, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसा मंटोरा ब्रिज के पास रात करीब 10.30 बजे हुआ।जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय बाइक सवार अकबरपुर से कानपुर की तरफ जा रहा था।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार था।जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु मृतक के पास कोई दस्तावेज न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं को किया गया सम्मानित



