कानपुर देहात में स्कूटी व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो घायल,भेजा गया अस्पताल
डेरापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूटी व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूटी व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के कुढावल निवासी देवांश तिवारी व बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा निवासी आरिफ मंसूरी के रूप में हुई है।हादसा पारस भट्ठा के सामने शाम करीब 6 बजे हुआ।जहां पर स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर एक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



