कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 48 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

भोगनीपुर पुलिस ने नव वर्ष पर रंगे हाथों दबोचा

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग आरोपियों के कब्जे से 48 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

आरोपियों की पहचान भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के लंग़डेपुरवा निवासी अरविंद कुमार तथा डींग निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद कुमार को गुरुवार सुबह करीब 11.45 बजे लंगडेपुरवा संपर्क मार्ग के निजामी भट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया है और आरोपी के कब्जे से 27 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब बरामद किए गए.

वहीं आरोपी दिलीप कुमार के कब्जे से 21 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद किए गए तथा आरोपी को देवीपुर चौकी क्षेत्र के बरौर रोड से गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button