कानपुर देहात: रसूलाबाद में 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर हुए फरार
पहाड़पुर गांव में पेड़ के सहारे घर में घुसे शातिर, सुबह बिखरा सामान देख उड़े परिजनों के होश
- सूलाबाद के पहाड़पुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना
- धान बेचकर रखे 50 हजार नगद और लाखों के जेवरात हुए पार
- पेड़ के सहारे मकान में दाखिल हुए थे शातिर चोर
- पुलिस और चौकी प्रभारी जांच में जुटे, खुलासे का दिया भरोसा
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक चोरी का मामला सामने आया है।मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि आज मंगलवार सुबह जब उनकी बहन ज्ञान देवी ने उन्हें जगाया तो घर का नजारा देख वह अवाक रह गए।आलमारी और बक्से खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला।पीड़ित परिवार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तिस्ती ने तत्काल मौके पर जांच पड़ताल की और शीघ्र ही घटना के खुलाशे का आश्वासन दिया।पीड़िता ज्ञान देवी ने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब होने के कारण कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई हुईं थीं।घर में उनके भाई ज्ञानेंद्र तिवारी और उनकी मां रहती हैं।ज्ञानेंद्र अविवाहित हैं।
घर में धान की बिक्री से प्राप्त 50 हजार रूपये की रकम रखी हुई थी।आशंका जाहिर की जा रही है कि चोर मकान के बगल में लगे छोटे पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुए और घर में रखी 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में वीडियो कॉल के दौरान युवक पर अश्लील फोटो वीडियो बनाने का आरोप



