कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

उसरी मकरंदपुर निवासी आदित्य के रूप में हुई मृतक की पहचान।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में शनिवार सुबह एक तेज रप्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।हादसा सुबह करीब 11 बजे स्नेहलता डिग्री कॉलेज के पास हुआ।युवक खिचड़ी का त्योहार मनाकर अपनी बहन के घर से लौट रहा था।इसी दौरान कहिंजरी की तरफ से आ रही एक तेज रप्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान उसरी मकरंदपुर कहिंजरी निवासी आदित्य के रूप में हुई है।मृतक के चाचा सुखदेव ने बताया कि आदित्य 15 जनवरी को दिबियापुर में अपनी बुआ और चचेरी बहन पिंकी के यहां खिचड़ी का त्योहार देने गए थे और शनिवार को बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।वह पेशे से किसान थे।आदित्य की मौत से पत्नी सुमन,पुत्र दीपक,आयुष,निर्मल,नीरज और मां सिया का रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button