कानपुर देहात: रसूलाबाद में हाजी फैजान खान के तीसरे ‘धर्म कांटे’ का भव्य शुभारंभ
सज्जादानशीं शोएबुल अलीम बकाई साहब ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रसूलाबाद/कानपुर देहात। जनपद के रसूलाबाद क्षेत्र में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने अपने तीसरे धर्म कांटे (Weighbridge) की शुरुआत की है। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन आस्ताना-ए-आलिया सफीपुर शरीफ के सज्जादानशीं हजरत शोएबुल अलीम साहब बकाई ने फीता काटकर और दुरूदों-फातिहा पढ़कर किया।
किसानों और ट्रांसपोर्टरों को मिलेगा सीधा लाभ उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सज्जादानशीं शोएबुल अलीम बकाई साहब ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में धर्म कांटा लग जाने से स्थानीय किसानों को अपनी फसल तौलने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने धर्म कांटा संचालक से अपील की कि किसानों को वाजिब दामों में इसका लाभ दिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।
समारोह का आयोजन यह धर्म कांटा रसूलाबाद और असालतगंज के बीच स्थित एक गेटेड हाउसिंग सोसाइटी में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग सोसाइटी के मालिक एजाज कमर पप्पू और सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने आए हुए सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रमुख उपस्थित लोग इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और समाजसेवियों ने शिरकत की। प्रमुख रूप से जिला प्रभारी डॉ. नरेंद्र सर, पूर्व प्रधान मुमताज अहमद भोला, एहतिशाम खान भोलू, आलोक बाजपेई, मनोरमा संखवार, यासीन परवेज, रसूलाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष आर.पी. राजपूत, संदीप मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, आनंद द्विवेदी, संदीप कमल, सलोने पाठक, राकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, शरीफ कुरैशी, टुननी खान, रहीश अली, शफीक ललई, इमरान अहमद, शानू अली, सौरभ पठान, रज्जू अली, मीनू राईन, अध्यक्ष मो. हारुन, मोहम्मद अरशद, धीरज यादव, सुधांशु यादव और जीशान खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



