कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

घायल बुजुर्ग की पहचान सरवा गांव निवासी 60 वर्षीय शिवशंकर के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बुजुर्ग की पहचान सरवा गांव निवासी 60 वर्षीय शिवशंकर के रूप में हुई है।

घटना के समय वह रूरा कस्बे में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था।तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवशंकर को रूरा सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर लिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में नन्हें मुन्हें बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व,संस्कारिक प्रस्तुतियों ने सभी को लुभाया

Related Articles

AD
Back to top button