कानपुर देहात: लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर के पूर्व कोषाध्यक्ष हर्ष यादव के निधन पर जनपद न्यायालय परिसर शोक में डूबा
आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: वरिष्ठ अधिवक्ता लायर्स एसोसिएशन कानपुर के पूर्व कोषाध्यक्ष हर्ष यादव के आकस्मिक निधन पर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जनपद न्यायालय माती कानपुर देहात के झंडा पार्क में शोकसभा का आयोजन किया गया शोकसभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना क़ी गई और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
हर्ष यादव का हृदयाघात से निधन हो गया था शोकसभा में मुलायम सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने कहा की अधिवक्ताओं के हर संघर्ष में सदैव आगे रहते थे उनके निधन से अधिवक्ता समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है वह एक जिंदा दिल इंसान थे व मृदुभासी एवं उदार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि हर्ष यादव उनके पिता स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह चौहान के अध्यक्ष रहते लायर्स एसोसिएशन कानपुर में कोषाध्यक्ष थे उन्होंने जनपद न्यायालय भवन कानपुर देहात में कानपुर नगर से न्यायालय स्थापित होने में स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह चौहान के साथ मिल कर सहयोग किया था।
कहा कि हर्ष यादव का आकस्मिक निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है।शोक सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने की तथा संचालन महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने की शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष सम्पत लाल सुबोध नारायण त्रिपाठी रमेश चंद्र सिंह गौर सुलेखा यादव सर्वेंद्र सिंह विश्वनाथ सिंह जितेन्द्र बाबू आलोक यादव राजेन्द्र द्विवेदी रोहित शुक्ल नूर आलम महेन्द्र सिंह यादव अभिषेक सविता श्रीप्रकाश पाल संजय यादव शिवगिरजा शंकर पाल निर्मल नायक बलराम सिंह रविन्द्र मिश्रा दीपक यादव अमृत प्रदीप कमल योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान अनूप यादव धर्मेन्द्र यादव एस के सिंह रहे।


