कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: विद्यालयों में संपर्क कर जानी शिक्षक समस्याएं

एकजुट रहने और आर पार के संघर्ष की अपील

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के पदाधिकारियों ने आज जनपद कानपुर देहात के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, भारतीय विद्यापीठ इ का राजपुर, ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली, सरस्वती इंटर कॉलेज सिकंदरा, नेहरू इंटर कॉलेज रसधान आदि विद्यालयों का भ्रमण किया। शिक्षकों की समस्याएं संकलित की। भ्रमण के दौरान प्रदेशीय मंत्री वी के मिश्रा ने शिक्षकों को एकजुट रहने एवं आर पार के संघर्ष के लिए तैयार रहने का आवाहन किया।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, मजबूत सेवा सुरक्षा एवं वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा सुरक्षा के लिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने अन्य संगठनों का भी आवाहन किया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को एक मंच पर आकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सरकार से लड़ने का मसौदा तैयार कर सामूहिक आंदोलन पर विचार करें।

वी के मिश्र ने कहा कि सरकार निजीकरण करके पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना चाहती है जनपद के कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ ठकुराई गुट ही एकमात्र संगठन है ,जिसने ऑनलाइन स्थानांतरण कराने में सफलता पाई तथा प्रदेश भर के लगभग 1700 ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची जारी करने में पूरा सहयोग किया ।

उन्होंने ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के पदाधिकारी सरकार के समक्ष मजबूती से रखते हैं और उनका निराकरण करने हेतु अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल एवं जिला संयुक्त मंत्री रमेश यादव तथा पूर्व प्रधानाचार्य राज नारायण दीक्षित , जिला संरक्षण समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडे जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को बनाया सुरक्षा कवच, दी अधिकारों की जानकारी

Related Articles

AD
Back to top button