कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिक्षकों के फॉर्म-16 जारी, विसंगतियों के समाधान के लिए 20 जुलाई तक का समय

सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के फॉर्म-16 ब्लॉक स्तर पर कार्यालय द्वारा कराए गए उपलब्ध।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) हरिकेश बहादुर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए फॉर्म-16 से संबंधित एक जरूरी आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है कि सभी संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के फॉर्म-16 कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विसंगतियों के सुधार के लिए मौका
वित्त एवं लेखाधिकारी हरिकेश बहादुर के आदेशानुसार यदि किसी शिक्षक या शिक्षणेत्तर कर्मचारी को अपने फॉर्म-16 में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति नजर आती है तो वे उसका निराकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सोमवार 20 जुलाई 2026 को विद्यालय अवधि (स्कूल टाइमिंग) के बाद मुख्य लेखा कार्यालय में उपस्थित होना होगा। कर्मचारी वहां पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

इस आदेश की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय और जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री को भी आवश्यक कार्यवाही/जानकारी हेतु भेजी गई है ताकि सभी स्तरों पर कर्मचारियों को समय पर सूचित और निर्देशित किया जा सके।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अल्टीमेटम जारी कर 2 दिन में मांगी रिपोर्ट


 

Related Articles

AD
Back to top button