कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, एंड्रॉयड मोबाइल, सट्टा पर्ची और नकदी बरामद

राजपुर पुलिस ने सलेमपुर बंबे के पास से वसीम खां को दबोचा, मुख्य आरोपी राहुल की तलाश जारी

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में अपराध और अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बंबे के पास घेराबंदी कर सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त वसीम खां निवासी कस्बा राजपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, हस्तलिखित सट्टा पर्चियां और सट्टेबाजी से अर्जित 2700 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कई महीनों से अवैध मटका सट्टे का कारोबार कर रहा था। वह व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टे के अंक और पेमेंट लेता था और राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के साथ मिलकर कमीशन पर काम करता था।

मामले में पुलिस ने द्यूत अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक गुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम अब फरार मुख्य आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


ये भी पढे-  जनस्वास्थ्य के प्रति सजग पुखरायां नगर पालिका: पेयजल की गुणवत्ता जांचने को चलाया विशेष अभियान, 16 नलकूपों के सैंपल जल निगम माती भेजे


Related Articles

AD
Back to top button