उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में ठंड लगने से पांच माह की मासूम बच्ची की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में ठंड लगने से एक पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन अस्पताल परिसर में रोते बिलखते नजर आए।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सजावारपुर गांव का है।यहां के रहने वाले सुदीप की पांच माह की पुत्री प्रज्ञा की अचानक तबियत बिगड़ गई

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।कानपुर देहात में ठंड लगने से एक पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन अस्पताल परिसर में रोते बिलखते नजर आए।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सजावारपुर गांव का है।यहां के रहने वाले सुदीप की पांच माह की पुत्री प्रज्ञा की अचानक तबियत बिगड़ गई।परिजन आनन फानन में उसे लेकर रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सादिक ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल में पहुंचते ही बताया कि बच्ची अचानक बोल नहीं पा रही है।स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद पता चला कि बच्ची की मृत्यु हो चुकी थी।



