कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीडीओ ने गौशाला निरीक्षण में पकड़ी बड़ी खामियां, बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को फटकार

रसधान गौशाला के औचक निरीक्षण में सीडीओ ने पकड़ीं गंभीर अनियमितताएं।

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड विकास खंड राजपुर की ग्राम पंचायत रसधान में निर्मित अस्थायी गो-आश्रय स्थल रसधान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 156 गोवंश संरक्षित मिले एवं 155 कुन्तल भूसा, 04 कुन्तल पशु आहार एवं हराचारा मिला जिसे गौवंशों को खिलाया जा रहा है हरा चारा दैनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होने हरा चारा की नियमित उपलब्धता हेतु निर्देश दिये कि गोशाला परिधि में उपलब्ध चारागाह की भूमि पर हराचारा उगाया जाए, जिससे कि गोवंश को नियमति हराचारा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश के रखरखाव, चारे की उपलब्धता और पेयजल व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और केयरटेकर्स को निर्देशित किया कि गोवंश को मानक के अनुसार पौष्टिक हरा चारा और भूसा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को समय-समय पर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करने और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गोबर का निस्तारण प्रतिदिन किया जाए ताकि संक्रमण का खतरा न रहे साथ ही, गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उनके द्वारा मौके पर स्टॉक अभिलेखों का अवलोकन करने पर पाया कि सभी रजिस्टर नये बनाये गये है। पिछले वित्तीय वर्ष के रिजस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं पाये गये जिसपर उन्होंने सम्बंधित खंड विकास अधिकारी एवं सचिव को फटकार लगाते हुये निर्देश दिए कि समस्त स्टाक अभिलेख पूर्ण कर मौके पर उपलब्ध रखे जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। वहीं गोवंश टैग पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि गो-आश्रय पोर्टल पर अपलोड गोवंशों की सूची एवं किये गये टीकाकरण की प्रति रजिस्टर में चस्पा नहीं थी। जिसपर उन्होने पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी की पोर्टल पर अपलोड गोवंशों की सूची एवं किये गये टीकाकरण की प्रति रजिस्टर में चस्पा की जाए एवं उसे प्रथक से अवलोकित कराया जाए अन्यथा सम्बंधित पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।

 

वहीँ अपर मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात भी गौ आश्रय स्थल की सघन निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरे नहीं लगवाए गए है जिसे तत्काल लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 02 दिवस के अंदर कैमरे नहीं लगवाए जाते है तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला से प्राप्त गोबर के निस्तारण हेतु वर्मी पिट स्थापित कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उचित दर पर किसानों को बेचा जाए साथ ही मृत पशुओं का शव निस्तारण नियमानुसार तत्काल कार्यवाही की जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गौ आश्रय स्थल के संचालन एवं गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से स्वयं गौ-आश्रय स्थलों की निगरानी करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंश का बेहतर संरक्षण हो सके। निरिक्षण के समय मौके पर अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।


ये भी पढ़े-   कानपुर देहात में हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


 

Related Articles

AD
Back to top button