कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में पत्रकार राजू अरोड़ा की बेटी सिमरन ने 93% अंक हासिल कर कस्बे का किया नाम रोशन

लक्ष्य बड़ा: देश की सेवा के लिए बनना चाहती हैं आईएएस

रनियां। जिले की प्रतिभाओं ने एक बार फिर कामयाबी की राह पर अपना झंडा बुलंद किया है। सीबीएसई बोर्ड का दसवीं का परिणाम बुधवार को आया तो छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने अपने परिजनों तथा रिश्तेदारों से इस खुशी को साझा किया। अभिभावक भी अपने बच्चों की सफलता पर फूले नहीं समा रहे थे।

हालांकि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट दोपहर में आना था, लेकिन छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्सुकता अपने चरम पर थी। दोपहर में छात्र-छात्राओं ने अपना परिणाम देखा तो खुशी से उछल पड़े। अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में मिठाइयां बंटी। मेधावी छात्र-छात्राओं के घरों में खुशी का माहौल हो गया। परिवार के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाले लोगों ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की। बच्चों ने अपने अन्य साथियों से रिजल्ट के बा

रे में जानकारी की तथा एक दूसरे को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर वेबसाइट हैंग होने पर काफी विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रनियां कस्बे में रहने वाली सिमरन अरोड़ा डा वीरेंद्र स्वरुप एजूकेशन सेंटर पनकी में दसवीं कक्षा में पढ़ रही है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित इस स्कूल में पढ़ाई करने वो रोजाना 52 किलोमीटर का सफर तय करती है। बचपन से ही उक्त स्कूल में पढाई के दौरान सभी कक्षाओं में सिमरन अव्वल नंबरों से पास होती चली जा रही है। इस बार भी उसने 93 प्रतिशत नंबर लाकर स्कूल व परिवार का नाम रोशन कर दिया। रिजल्ट घोषित होने पर सिमरन की मां पूजा अरोड़ा, पिता पत्रकार उपेंद्र अरोड़ा, बहन परी अरोड़ा, भाई कुंज ने मुंह मीठा कराकर सिमरन का उत्साहवर्धन वर्धन किया।

सिमरन ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। सिमरन ने बताया कि बचपन से आईएएस अफसर बनना उसका सपना है इसके लिए वो आगे भी पूरी मेहनत से पढ़ाई करेगी।जानकारी पर समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, पीर मोहम्मद, जीतेन्द्र सिंह भदौरिया, चरनजीत सिंह भाटिया, अंशु तिवारी, रामकिशोर दिवाकर, पवन यादव, पप्पू चंदेल, बालजी शुक्ला, नितिन कुशवाहा, नीरज वर्मा, राजू कोहली, जेई बुद्धि विलास विश्वकर्मा, अभिराज सेंगर, मोनू अरोड़ा सहित पत्रकार राजू अरोड़ा, प्रदीप सिंह, रोहित त्रिपाठी, अंकित सिंह, दीपक श्रीवास्तव, बीनू यादव, जनार्दन सिंह, आशीष यादव, राम मिलन शर्मा, सतीश कुमार आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये भी पढ़े- CBSE Result: पुखरायां की बेटी उन्नति सिंह ने किया कमाल, 97.6% अंक लाकर रचा इतिहास

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button