कानपुर देहात : 28 हजार से ज्यादा महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य लाभ!
ABDM क्रांति: एक दिन में 19 हजार जाँचें पूरी, कानपुर देहात में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान को मिली बड़ी सफलता

कानपुर देहात। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के अंतर्गत आज जनपद में स्वास्थ्य शिविरों का व्यापक आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 22 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि अभियान के क्रम में आज मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय अकबरपुर, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs)/आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।
यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है, जिसमें जनपद की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक ही दिन में आयोजित इन शिविरों में आए कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 28,441 रही। इसके साथ ही, इन सभी शिविरों में कुल 19,322 स्वास्थ्य जाँचें पूरी की गईं। इन शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूक कर सशक्त परिवार के निर्माण में योगदान देना है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात के 8 अस्पतालों में अब ‘आभा’ OPD सेवा शुरू, इलाज का रिकॉर्ड होगा तुरंत डिजिटलाइज्ड



