कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुरीदपुर में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का भव्य समापन

प्रशिक्षुओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में शनिवार को नवकांति समिति के तत्वाधान में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का भव्य समापन हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी कालीचरण संखवार ने करीब तीन दर्जन प्रशिक्षु महिलाओं,पुरुषों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि नवकांति समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का काम कर रही है।समिति के द्वारा जरूरतमंदों को पानी,शिक्षा सिलाई प्रशिक्षण,वृद्धा आश्रम,कंप्यूटर प्रशिक्षण,प्रौढ़ शिक्षा,बाल विकास इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं।यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।

समिति के द्वारा अलग अलग स्थानों पर 40 प्रौढ़ शिक्षा केंद्र,20 बाल शिक्षा केंद्र व 63 सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर लोगों तक जागरूकता अभियान का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर राजेश कुमार,विकास बाबू,शिवलाल,मनीष,ननकी देवी,आरती देवी,सोना,संतोष, जूली देवी,कुसमा देवी,मोती,रचना देवी,आकृति समेत बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button