उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर नगर: नर्वल में सम्पूर्ण समाधान दिवस, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

मण्डलायुक्त के0 विजयेन्द्र पाण्डियन की अध्यक्षता में तहसील नर्वल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिये सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

Story Highlights
  • नर्वल में अधिकारियों की जवाबदेही तय, मंडलायुक्त ने लगाई फटकार

कानपुर नगर : मण्डलायुक्त के0 विजयेन्द्र पाण्डियन की अध्यक्षता में तहसील नर्वल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिये सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभाग शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को उसका लाभ प्रदान करें। यदि किसी समस्या का सामना किया जा रहा है तो उसका निस्तारण कराते हुए लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा, मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी खण्ड विकास कार्यालयों, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा, 4 प्रार्थना पत्रों पर मण्डलायुक्त ने जांच हेतु पृष्ठांकित किया। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, तहसीलदार नर्वल विनीता पाण्डेय, और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button