कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जब कभी पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है तब भगवान लेते हैं अवतार : आचार्य शिवाकांत महाराज

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित शिवाकांत महाराज ने कहा है कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार अनाचार बढ़ता है भगवान मानव स्वरूप में अवतार लेकर उसका हरण करते हैं।

Story Highlights
  • कृष्ण जन्म की कथा का वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक प्रस्तुतीकरण 
  • अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पीठ की उतारी आरती

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित शिवाकांत महाराज ने कहा है कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार अनाचार बढ़ता है भगवान मानव स्वरूप में अवतार लेकर उसका हरण करते हैं।वे यहाँ अकबरपुर स्थित जनकपुरी मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई” जब जब होय धर्म की हानी – बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी”, तब तब प्रभु धरि मनुज शरीरा-हरहिं सकल सज्जन भव पीरा” का दृष्टांत सुनाते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

इस दौरान श्रोताओं ने साज बाज पर गायन का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम के मध्य अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पहुंचकर व्यास पीठ का आरती कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधान यजमान रामचंद्र गुप्ता , भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने व्यास पूजन किया गुड्डन सिंह चेयरमैन , पीएसआईटी कॉलेज चेयरमैन निर्मला सिंह , डॉक्टर नरेंद्र द्विवेदी , अशोक त्रिवेदी , श्याम ओमर , श्यामू गुप्ता , कुंवर सिंह , अमर यादव , राम आसरे गुप्ता झांसी आज की कथा में यजमान रहे कोयला नगर कानपुर नगर से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पहुंचे अमित त्रिवेदी , हरी शरण त्रिवेदी , कथा की पूरी जानकारी पं उत्तम शुक्ला द्वारा दी गई।

Related Articles

AD
Back to top button