कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर : बकरीद से पहले कानपुर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ का बड़ा एक्शन जोन के कप्तानों को मिले कड़े निर्देश

आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की बनी रणनीति।

कानपुर: जोनल पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस उच्च स्तरीय समीक्षा गोष्ठी में आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को परखा गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी जनपदों के संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाए। स्थानीय स्तर पर शांति समितियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने और खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय करने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोई भी अराजक तत्व माहौल खराब न कर सके।

ऑपरेशन कन्विक्शन में तेजी और माफियाओं के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत न्यायालयों में गुणवत्तापूर्ण पैरवी करने को कहा गया है ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। संगठित अपराध और माफियाओं के विरुद्ध परिणामपरक व कठोर कार्रवाई जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा महिला सुरक्षा से जुड़ी संचालित पहलों को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए त्वरित व संवेदनशील कदम उठाने पर बल दिया गया।

औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा और समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार और उद्योग जगत की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण और वहां के सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कप्तानों को विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। इस दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हर छोटे-बड़े बिंदु पर विस्तार से समीक्षा की गई। इस वर्चुअल बैठक में झांसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर मुख्य रूप से उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में पारिवारिक न्यायालय के मामले में फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे


Related Articles

AD
Back to top button