लखनऊ

रेलवे कर्मी ने पत्‍नी को मारी गोली, शोर सुनकर आए पड़ोसी; पुलिस ने दबोचा

सोमवार सुबह राजाजीपुरम के जलालपुर मोहल्ले में रेलवे कर्मचारी अरिवंद मिश्रा ने अपनी पत्नी राखी मिश्रा (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है।

लखनऊ,अमन यात्रा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जहां वैश्विक स्तर पर महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। वहीं, राजधानी लखनऊ में महिला के प्रति अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह राजाजीपुरम के जलालपुर मोहल्ले में रेलवे कर्मचारी अरिवंद मिश्रा ने अपनी पत्नी राखी मिश्रा (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को घटना स्‍थल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है।

गोली की आवाज सुनकर आए पड़ोसी 

इंस्पेक्टर पारा के मुताबिक अरविंद मिश्रा रेलवे में बाबू है। 15 साल पहले अरविंद का विवाह शाहजहां पुर निवासी राखी के साथ हुआ था। राखी के तीन बच्चे हैं। सोमवार सुबह अरविंद और राखी नीचे के कमरे में थे। दोनों में विवाद हो गया। इस बीच अरविंद ने कमरे के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए। दोनों में बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच अरविंद ने बंदूक से राखी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इस बीच अरविंद कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकला और भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से खून से लथपथ राखी का शव बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button