उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में आर्टिगा कार और डीसीएम आमने सामने भिड़ीं

कानपुर देहात के डेरापुर मंगलपुर मार्ग पर रविवार को महोई गांव के पास आर्टिगा कार और डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई।हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई,जबकि आर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि कार के एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक मंगलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का एक परिवार आर्टिगा कार से वापस लौट रहा था

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर मंगलपुर मार्ग पर रविवार को महोई गांव के पास आर्टिगा कार और डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई।हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई,जबकि आर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि कार के एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक मंगलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का एक परिवार आर्टिगा कार से वापस लौट रहा था।महोई गांव के पास उनकी कार की डीसीएम से भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम सड़क किनारे खंदक में जा गिरी।हादसे के समय आर्टिगा कार में पांच लोग सवार थे जबकि डीसीएम में केवल चालक मौजूद था।हादसे में एक किशोरी,एक बालक और एक युवक को मामूली चोटें आईं।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।घटना के बाद किशोरी और बालक सदमे में हैं।गनीमत रही कि आर्टिगा कार के एयरबैग समय पर खुल गए,जिससे कार सवारों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होते टल गया।डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button