मंगलपुर में विभिन्न मामलों में वांछित 05 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है

मंगलपुर। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान चक्केपुरवा निवासी 55 वर्षीय राजेश,रती का पुरवा निवासी 70 वर्षीय श्याम सुंदर,सरदारपुर जोगीडेरा निवासी 32 वर्षीय सुघर नाथ, नौवा नौगांव थाना रसूलाबाद निवासी सरकारी राशन उचित दर विक्रेता जयनारायण व बुद्ध नगर शंकर गंज झींझक निवासी दीपू पाल के रूप में हुई है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि सभी के खिलाफ थाना मंगलपुर पर विभिन्न मामलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाबजूद भी लगातार फरार चल रहे थे।पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए वारंटियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।
ये भी पढे- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



