कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में पारंपरिक खिचड़ी भोज का आयोजन

पतंगों और झालरों से सजी कैंटीन में मना उल्लास का पर्व

कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एक विशेष खिचड़ी समारोह आयोजित किया गया। संस्थान की विभागीय कैंटीन में हुए इस आयोजन को बेहद आकर्षक रूप दिया गया था। उत्सव के रंग बिखेरने के लिए पूरी कैंटीन को रंग-बिरंगी पतंगों और झालरों से सजाया गया। इस दौरान पारंपरिक खान-पान का विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें खिचड़ी, दही-बड़ा, पापड़, गजक और तिल के लड्डुओं का सभी ने आनंद लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान निदेशक ने सूर्य के उत्तरायण होने के महत्व को साझा किया और सभी कर्मचारियों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी विशेष प्रबंध रहा। निर्भय कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गीत सुनाए, जबकि अभिषेक ने समसामयिक व्यंग्य रचना के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद निदेशक ने कैंटीन में कार्यरत कर्मियों को गजक के डिब्बे भेंट कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में कैंटीन सचिव मल्लिका द्विवेदी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर निदेशक के साथ अशोक कुमार, विनय कुमार, मिहिर मंडल, अनंत लक्ष्मी रंगनाथन, विवेक प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार पांडे, बृजेश सिंह, लोकेश बाबर, अंबरीष कुमार अस्थाना और योगेश चंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में मल्लिका द्विवेदी, दया शंकर मिश्र, उमेश चंद्र पांडे, निर्भय कुमार और जानकी प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

AD
Back to top button