उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को जोड़ने का प्रयास

रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में की गई।नई किरण में 44 मामले आए,जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 05 परिवारों में आपसी सुलह समझौता करा दिया गया

Story Highlights
  • पांच जोड़े खुशी खुशी साथ रहने को तैयार

पुखरायां।रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में की गई।नई किरण में 44 मामले आए,जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 05 परिवारों में आपसी सुलह समझौता करा दिया गया।पति पत्नी खुशी खुशी साथ रहने को तैयार हो गए।शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तारीख दी गई।प्रोजेक्ट नई किरण बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।इस मौके पर महिला थाना इंचार्ज,महिला हेड कांस्टेबल राममूर्ति यादव,प्रोजेक्ट नई किरण प्रभारी निरीक्षक सीमा,महिला कांस्टेबल प्रियंका गुप्ता,महिला कांस्टेबल स्फूर्ति,महिला कांस्टेबल आरती व ज्योति शिखा,नई किरण के सदस्य रामप्रकाश,कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button