कानपुर देहात में अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
एक महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा मुखबिर की सूचना पर सट्टी के पास से दबोचा

अमन यात्रा लाइव: कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना सट्टी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के खरतला गांव निवासी मोनू उर्फ रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है।इस मामले में बीते एक मार्च को थाना सट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार आरोपी मोनू उर्फ रविन्द्र सिंह को सट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर गणित प्रवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम



