डेरापुर में पारिवारिक जमीनी बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट,कई घायल
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के अरसुन की मड़ैया में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई।इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के अरसुन की मड़ैया में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई।इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना 23 अप्रैल दोपहर करीब एक बजे हुई।आरोप है कि उदय नारायण,हरिशंकर,प्रेमचंद, रामचंद,विकास,गोमती देवी,सुशीला और प्रियंका ने मिलकर अशोक,श्यामसुंदर,मुलायम, मनीष,सुरजीत,अनुभव,सीमा और विनीता पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।पीड़िता मंजू देवी ने थाना डेरापुर में तहरीर दी है।उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।



