उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

 किदवई नगर में 6 से 8 नवम्बर तक होगा मा. सांसद/मा. विधायक खेल स्पर्धा का आगाज

युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मा. सांसद/मा. विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 6 से 8 नवम्बर 2025 तक किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्राविधिक अधिकारी आरती जायसवाल ने दी। दो स्थानों पर होगी स्पर्धा अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि इस स्पर्धा का शुभारम्भ किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से किया जा रहा है

कानपुर नगर। युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मा. सांसद/मा. विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 6 से 8 नवम्बर 2025 तक किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्राविधिक अधिकारी आरती जायसवाल ने दी। दो स्थानों पर होगी स्पर्धा अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि इस स्पर्धा का शुभारम्भ किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से किया जा रहा है। प्रतियोगिताएँ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और रतन सिंह पालिका स्टेडियम, किदवई नगर में आयोजित की जाएंगी। कुल 11 खेल विधाओं में प्रतिभाग का मौका इस खेल स्पर्धा में शासन द्वारा निर्धारित आठ मुख्य खेल विधाओं को

शामिल किया गया है: एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) कुश्ती, जूडो, इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों की उपलब्धता के आधार पर तीन अन्य खेल विधाओं— शतरंज, रस्साकशी एवं खो-खो— का भी आयोजन किया जाएगा।  वर्गों के आधार पर प्रतियोगिताएँ प्रतियोगिताएँ बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

सुश्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि विधानसभा स्तर पर विजयी रहने वाले प्रतिभागी ही जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के पात्र होंगे। यह विधानसभा स्तर की स्पर्धा आगे के प्रतियोगिताओं के लिए चयन का आधार बनेगी। ऑनलाइन पंजीकरण की अपील जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और अपनी प्रतिभा को निखारें। प्रतिभागियों को yuvasathi.com पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button