उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भानू) ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

सोमवार को घाटमपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों की समस्याओं से संबंधित एक मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन घाटमपुर तहसीलदार को सौपा गया। इस दौरान काफी संख्या में किसानों ने अपनी सहभागिता की है। किसान मासिक पंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी के द्वारा किया गया

कानपुर। सोमवार को घाटमपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों की समस्याओं से संबंधित एक मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन घाटमपुर तहसीलदार को सौपा गया। इस दौरान काफी संख्या में किसानों ने अपनी सहभागिता की है। किसान मासिक पंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में हर घर नल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की खुदी पड़ी रोड को मरम्मती करण कराए जाने,खाद्य के गड्डो की जगह पर अतिक्रमण की समस्या, विद्युत समस्या के चलते सिंचाई बाधित होना, पशुपालन हेतु ऋण मिलने में समस्या आदि किसान की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई को सौपा गया।

Related Articles

AD
Back to top button