उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत डींघ के पास बुधवार दोपहर एक तेज रप्तार ट्रक द्वारा एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दिए जाने के चलते ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत डींघ के पास बुधवार दोपहर एक तेज रप्तार ट्रक द्वारा एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दिए जाने के चलते ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

जिसे गंभीर अवस्था में उपचार हेतु कानपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलासा विकासखंड की ग्राम पंचायत मलासा के धौकलपुर निवासी राहुल पुत्र यदुनंदन उम्र करीब 22 वर्ष शुक्रवार दोपहर अपने ट्रैक्टर की मरम्मत कराने के वास्ते पुखरायां जा रहा था कि तभी अचानक रास्ते में डींघ गांव के पास किसी तेज रप्तार ट्रक ने उसके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां में भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत में सुधार होते न देख उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button