कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किसान हत्या मामले में दो हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा   

रूरा थाना क्षेत्र के कुरियनपुरवा गांव में नलकूप पर लेटे हुए किसान की बीते दिनों रात में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर हत्या की घटना कारित करने वाले दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

Story Highlights
  • आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र के कुरियनपुरवा गांव में नलकूप पर लेटे हुए किसान की बीते दिनों रात में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर हत्या की घटना कारित करने वाले दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कुरियनपुरवा निवासी संजय कुमार पुत्र रामप्रकाश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जिसमे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता की हत्या करने के संबंध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।मामले में थाना पुलिस,स्पेशल व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए घटना का सफल खुलासा खुलासा करते हुए हत्या की घटना में नाम प्रकाश में आए दो आरोपियों 1अनीस उर्फ अन्नू सिंह पुत्र शिवकुमार उर्फ लाला ठाकुर 2 आशीष सिंह उर्फ बाबू उर्फ राजा ठाकुर पुत्र शिवकुमार उर्फ लाला ठाकुर निवासीगण ग्राम भिखनापुर थाना रूरा को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के तिगाई बंबा पुलिया से धर दबोचा।

पूंछतांछ में हत्यारोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम देना कुबूल किया है।आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि हत्यारोपियों को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button