औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
औरैया: ट्रक की चपेट में आए मामी-भांजा समेत मासूम बालिका गंभीर घायल,भांजा की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित ग्राम महौली ओवरब्रिज के समीप हुई दुर्घटना

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम मिहौली ओवरब्रिज ढलान पर रविवार की दोपहर इटावा की ओर बाइक से औरैया की तरफ आते समय बाइक चालक युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मामी एवं उनकी मासूम बालिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे रोड की एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सक ने गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से परिजनों को दी गई लेकिन परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। सैफई में गंभीर घायल युवक की मौत हो गई। .
जनपद इटावा थाना भरेह क्षेत्र के ग्राम पर्थरा निवासी (मायका) एक महिला विनीता 30 वर्ष अपनी 5 वर्षीय मासूम पुत्री जिहान्वी को साथ लेकर रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरहाई निवासी अपने भांजे सूरज 30 वर्ष पुत्र रामदीन के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम अनन्तपुर थाना दिबियापुर जा रही थी। जैसे ही बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित ग्राम मिहौली ओवरब्रिज ढलान की समीप पहुंची उसी समय ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची हाईवे रोड की एंबुलेंस के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने गंभीर घायल सूरज को मिनी पीजीआई सैफाई इटावा रेफर कर दिया, सैफई में चिकित्सक ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला विनीता एवं मासूम बच्ची जिहन्वी का इलाज अस्पताल में चल रहा था। सूचना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। दुर्घटना की जानकारी पर सीएमओ डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह एवं सीएमएस डॉ० अनिल गुप्ता ने घायलों का जायजा लिया।


