कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कृपालपुर गांव से छः व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने दबोचा

अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात्रि कृपालपुर गांव के बाहर खेतों में छापामारी कर छः व्यक्तियों को ताश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • आरोपियों के पास से कुल 17160 रुपए बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात्रि कृपालपुर गांव के बाहर खेतों में छापामारी कर छः व्यक्तियों को ताश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ANSHIKA
ADVERTISEMENT

उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाए जाने के उद्देश हेतु शुक्रवार की रात्रि वह हेड कांस्टेबल सुशील कुमार,हेड कांस्टेबल सोनू कुशवाहा,कांस्टेबल पवन जीत सिंह व कांस्टेबल दाऊ जी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की तलाश में अपनी ड्यूटी पर मासूर थे कि तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के बाहर खेतों में छः व्यक्तियों को ताश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए धर दबोचा।

AD 1
ADVERTISEMENT

आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।पूंछतांछ में आरोपियों ने अपना नाम पता सुमित बाजपेई निवासी सरवनखेड़ा,अरविंद कुमार,विनय,संदीप कुमार,कुलदीप निवासी क्रपालपुर थाना अकबरपुर व सर्वेश कुमार निवासी अकबरपुर बताया है। आरोपियों के पास मालफड़ में 6500 तथा जामा तलाशी के दौरान 10660 कुल 17160 रुपए बरामद किए गए हैं।आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button