उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नागपंचमी को रिंद नदी किनारे से लापता हुए मासूम कार्तिक का अभी तक नही लगा कोई सुराख,पुलिस टीमें तलाश में जुटी 

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चंदा निवादा गांव निवासी नागपंचमी को साथियों संग गुडिया कूटने गए रिंद नदी के किनारे से लापता हुए छः वर्षीय मासूम कार्तिक का रविवार को तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है।

Story Highlights
  • रविवार को गोताखोरों की 14 सदस्यीय टीम ने नदी में की तलाश,पुलिस के हाथ खाली

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चंदा निवादा गांव निवासी नागपंचमी को साथियों संग गुडिया कूटने गए रिंद नदी के किनारे से लापता हुए छः वर्षीय मासूम कार्तिक का रविवार को तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है।रविवार को भी गोताखोरों की 14 सदस्यीय टीम ने नदी में मासूम कार्तिक की तलाश की।

पुलिस टीमें मासूम बालक की तलाश में जुटी हुई हैं।बताते चलें कि थाना रसूलाबाद क्षेत्र के चंदा निवादा गांव निवासी मनोज कुमार संखवार का छह वर्षीय पुत्र कार्तिक शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर साथियों संग रिंद नदी ने गुडिया कूटने के वास्ते गया हुआ था।परंतु इसी दौरान वह नदी किनारे से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लापता मासूम बालक कार्तिक की तलाश कराई थी।

photo 25 1 1

परंतु पुलिस के भरकस प्रयास के बाबजूद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल सका था।पुलिस ने घटना के दूसरे व तीसरे दिन शनिवार व रविवार को गोताखोरों की 14 सदस्यीय टीम बुलाकर नदी में नाव के द्वारा मासूम कार्तिक की तलाश कराई।परंतु पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी।वही घटना से मासूम के परिजन बदहवास हैं।थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मासूम बालक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है।मासूम को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button