उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हर कर्मचारी को सरकार की योजनाओं से परिचित होना चाहिए : जिज्ञाशु मिश्रा

उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य व्यवस्था की स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को ग्राम पंचायत गौरीकरन में खुली बैठक का आयोजन किया गया.

मलासा, विमल गुप्ता।  उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य व्यवस्था की स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को ग्राम पंचायत गौरीकरन में खुली बैठक का आयोजन किया गया.  इस दौरान सचिव जिज्ञाशु मिश्रा ने कहा कि लोगों द्वारा ही गांव के विकास को सुनिश्चित किया गया उन्होंने कहा कि  हर कर्मचारी को सरकार की योजनाओं से परिचित होना चाहिए ताकि इन योजनाओं का लाभ सामान्य जनता को पहुंचाया जा सके, इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री के प्रसारण को दिखाया गया।

ये भी पढ़े-      पंचायतें मजबूत होंगी तो देश मजबूत होगा:  राकेश सचान

ग्राम प्रधानों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए बखान किया। जिसमें ग्राम पंचायत के विकास पर चर्चा की गई। जिससे गांव में अधिक से अधिक विकास कराया जा सके। इस मौके पर ग्रामीणों को पंचायती राज व्यवस्था से अवगत कराया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत सहायक ज्योति व  ग्रामीण  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button